लाइव न्यूज़ :

अंधविश्वास के कारण व्यक्ति ने सगे भतीजे की हत्या की

By भाषा | Updated: February 13, 2021 12:32 IST

Open in App

कौशांबी, 13 फरवरी उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के कारण एक व्यक्ति ने दो वर्षीय अपने सगे भतीजे की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि मासूम की हत्या के बाद उसका शव घर में ही छुपा दिया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी के दौरान बच्चे को शव बरामद कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी ज्ञान सिंह का दो वर्षीय बेटा शिवा शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान ज्ञान सिंह के बड़े भाई रामसूरत की बेटी शिवा को बहला कर अपने घर ले गई और रामसूरत व उसकी पत्नी ने शिवा की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि हत्या के बाद आटा रखने वाले डिब्बे में बच्चे का शव छुपा दिया गया। डिब्बे के ऊपर उपले लगा दिए गए।

उन्होंने बताया कि शिवा के लापता होने पर उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद ज्ञान सिंह ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस को ज्ञान सिंह ने बताया की उसे अपने बड़े भाई और उसकी पत्नी पर शक है कि उन्होंने ही शिवा को गायब किया है। इसके बाद पुलिस ने रामसूरत के घर की तलाशी ली, जिस दौरान उपलों के नीचे रखे आटे के डिब्बे से शिवा का शव बरामद हुआ।

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राय ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर रामसूरत ने बताया की छह माह पहले उसकी बेटी के डेढ़ वर्षीय बेटे की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसे और उसकी पत्नी को शक था कि उसके छोटे भाई ज्ञान सिंह व उसकी पत्नी ने टोना टोटका करवा कर उसके नाती की जान ली है।

उन्होंने बताया कि इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में अनबन रहती थी। इसी वजह से अंधविश्वास के चलते बीती शाम रामसूरत व उसकी पत्नी तथा बेटी ने मिलकर इस घृणित कार्य को अंजाम दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि ज्ञान सिंह की तहरीर पर उसके बड़े भाई रामसूरत, उसकी की पत्नी व बेटी के खिलाफ नामज़द मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित