लाइव न्यूज़ :

अभिनेता रजत बेदी की कार से टक्कर लगने से घायल हुए व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: September 8, 2021 19:25 IST

Open in App

मुंबई, आठ सितंबर मुंबई के अंधेरी इलाके में सड़क पर पैदल चल रहा जो व्यक्ति कथित तौर पर अभिनेता रजत बेदी की कार से टक्कर लगने से घायल हुआ था, उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात को उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि इसके बाद डी एन नगर थाने की पुलिस ने अभिनेता के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए (लापरवाही के कारण मौत की वजह बनना) को जोड़ दिया है। बेदी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

अधिकारी ने कहा, “दुर्घटना में घायल व्यक्ति राजेश बौध एक मजदूर था और कूपर अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया जहां पिछले दो दिन से उसका इलाज चल रहा था।” पुलिस के अनुसार, घटना अंधेरी में सोमवार शाम को एक मंदिर के पास हुई थी जब अभिनेता अपने घर जा रहे थे। पैदल जा रहा राहगीर नशे की हालत में था और वह अचानक सड़क के बीच में आ गया और बेदी की कार ने उसे टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया था कि अभिनेता ने घायल व्यक्ति को पास के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया और डी एन नगर पुलिस थाने जाकर घटना की जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब