लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में व्यक्ति ने की खुदकुशी, पत्नी के परिवार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 14, 2020 22:14 IST

Open in App

बुलंदशहर, 14 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक व्यक्ति ने अपने घर में कथित रूप से खुदकुशी कर ली। वह एक वीडियो में उसने अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों को आत्महत्या के लिए कथित रूप से जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के बगवाला के रहने वाले जितेंद्र ने बृहस्पतिवार को अपने घर में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। वह एक वीडियो में अपनी पत्नी मनीषा रानी और उसके परिवार पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता ओम प्रकाश ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद जितेंद्र की पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

अपनी शिकायत में प्रकाश ने बताया कि उनके बेटे ने जिले के धमेदा गांव की मनीषा रानी से इस साल जून में शादी की थी।

शिकायत में कहा गया है कि बीते छह महीनों के दौरान दंपति में अक्सर झगड़ा होता था।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 10 दिसंबर को मनीषा ने जितेंद्र को धमेदा में अपने मायके बुलाया, जहां उसके भाई मुकेश और एक अन्य रिश्तेदार टिंकू ने जितेंद्र को गालियां दीं व पीटा। इसके बाद जितेंद्र घर आया और शाम में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मनीषा का अपने एक रिश्तेदार से अवैध संबंध है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जितेंद्र के परिवार से संपर्क किया और मामला दर्ज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू