लाइव न्यूज़ :

किशोरी से बलात्कार के मामले में व्यक्ति को आजीवन कारावास

By भाषा | Updated: March 22, 2021 22:30 IST

Open in App

नोएडा, 22 मार्च थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी के साथ मारपीट करके बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को गौतम बुद्ध नगर त्वरित सुनवायी अदालत ने आजीवन कारावास तथा 51 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। अदालत ने इस मामले में 164 दिन के अंदर सजा सुनाई है।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी के साथ 8 अक्टूबर वर्ष 2020 को प्रदीप उर्फ लेफ्टी ने मारपीट करके बलात्कार किया था।

उन्होंने बताया कि इस सनसनीखेज घटना की जांच कर रही थाना दादरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना दादरी पुलिस ने 5 दिन के अंदर अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला से समन्वय स्थापित करके 5 दिन के अंदर ही इस मामले की रिपोर्ट मंगवाई गई और आरोपी के विरुद्ध साक्ष्य जुटाए गए।

डीसीपी ने बताया कि अदालत में प्रस्तुत किए गए सबूतों व दोनों पक्षों के वकीलों की जिरह के बाद आज अपर जिला न्यायाधीश पॉक्सो- प्रथम अनिल कुमार ने इस मामले में सजा सुनाई। उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर 51 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर महिला संबंधित अपराधों की अदालत में पैरवी के परिणाम स्वरूप अब तक 63 आरोपियों को सजा दिलाई जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच