लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया से आया व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 14, 2021 15:49 IST

Open in App

तिरुचिरापल्ली, 14 दिसंबर नाइजीरिया से दोहा होते हुये यहां पहुंचा 47 साल का एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है और उसके ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की संभावना है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमणियन ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

मंत्री ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के नमूने के साथ-साथ उसके निकटतम संपर्कों का भी नमूना बेंगलुरु स्थित प्रयोगशाला में जीनोम अनुक्रमण के लिये भेजा गया है। उसके निकटतम संपर्कों में अधिकतर उसके संबधी हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने उच्च जोखिम वाले देशों से आने वाले सभी यात्रियों की जांच को अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति दोहा होते हुये 10 दिसंबर को यहां आया और आरटी-पीसीटी जांच में उसमें संक्रमण की पुष्टि हुयी ।

मंत्री ने कहा, “जांच के दौरान यह पता चला कि उसमें ओमीक्रोन स्वरूप का संकेत देने वाला एस-जीन ड्रॉप था। हालांकि, मरीज में कोई लक्षण नहीं थे । मरीज और उसके छह करीबी संपर्कों - ज्यादातर रिश्तेदार - को इलाज के लिए किंग इंस्टीट्यूट, गिंडी में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने बताया कि उनके नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि मरीज सुरक्षित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव