लाइव न्यूज़ :

यूएई से भेजा गया केरल निवासी शख्स, बलात्कार मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 14, 2021 12:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने केरल के रहने वाले बलात्कार के एक आरोपी मुहम्मद हफीस वट्टापरमबिल उमर को वापस यहां भेज दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई के अनुरोध पर उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी किया गया था।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग इकाई (आईपीसीयू) और अबू धाबी में नेशनल सेंट्रल ब्यूरो के सफल अभियान के बाद उमर का संयुक्त अरब अमीरात में पता चला और वहां से उसे भारत भेज दिया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को उमर के यहां पहुंचने के बाद सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया। केरल की मलप्पुरम जिला पुलिस को उसकी तलाश थी और उसे राज्य पुलिस के हवाले कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपों के मुताबिक उमर ने 24 दिसंबर 2017 को तिरुवनंतपुरम में रेलवे के प्रतीक्षालय में एक महिला से दुष्कर्म किया था। आरोपी ने शादी करने का वादा करते हुए त्रिसूर, पालक्कड और शोरानूर में किराए कई मौकों पर महिला से दुष्कर्म किया।

उमर अपने वादे से मुकर गया और यूएई भाग गया जिसके बाद मलप्पुरम जिले के पोन्नानी थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

केरल पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने इंटरपोल को सूचित किया जिसके बाद एक मार्च 2021 को उमर के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो