लाइव न्यूज़ :

नागपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया ब्रिटेन से आया व्यक्ति

By भाषा | Updated: December 24, 2020 10:49 IST

Open in App

नागपुर (महाराष्ट्र), 24 दिसंबर महाराष्ट्र के नागपुर में ब्रिटेन से आया 28 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में ब्रिटेन से आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद नागपुर महानगर पालिका (एनएमसी) ने ब्रिटेन से हाल में आए लोगों से अपील की थी, कि वे नगर निकाय को इस संबंध में सूचित करें।

एनएमसी के आयुक्त राधाकृष्णन बी ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘संबंधित व्यक्ति ने स्वयं हमें सूचित किया कि वह हाल में ब्रिटेन से आया है। वह 15 दिन पहले ब्रिटेन से नागपुर आया था।’’

उन्होंने बताया कि मंगलवार को उसकी आरटी-पीसीआर जांच की गई थी और बुधवार को आई रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। मरीज की लार का नमूना आगे की जांच के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजा गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें यह नहीं पता कि यह वायरस का नया स्वरूप है या पुराना। व्यक्ति में मामूली लक्षण हैं और एहतियात के तौर पर उसे यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अलग वार्ड में रखा गया है।’’

उन्होंने बताया कि व्यक्ति के परिवार के सदस्यों की भी जांच की गई है। वे अपने घर में पृथक-वास में रह रहे हैं और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

उन्होंने हाल में ब्रिटेन और यूरोप से आए लोगों से अपील की कि वे इसकी जानकारी दें और अपनी जांच कराएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है