लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का टीका लगवाने के बाद व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत

By भाषा | Updated: March 30, 2021 20:14 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 30 मार्च गौतमबुद्ध नगर जनपद के जिला अस्पताल में मंगलवार की सुबह कोविड-19 का टीका लगवाने के कुछ घंटों बाद एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए डॉक्टरों के एक पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक ओहरी ने बताया कि मूल रूप से मध्य प्रदेश, सतना के रहने वाले समय लाल (49) ने सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल में टीका लगवाया। उसे पहले से उच्च रक्तचाप की समस्या थी।

उन्होंने बताया कि टीका लगाने के बाद लाल को कुछ समय के लिए अस्पताल में रखा गया और फिर उसे घर भेज दिया गया। घर जाते वक्त उसे कोई परेशानी नहीं थी।

उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए पुनः जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर ओहरी ने बताया कि लाल के घर वालों ने टीके के कारण मौत होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘‘इसे देखते हुए डॉक्टरों के एक पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चलेगा।’’

सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को 36 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि मार्च में 73,000 से अधिक लोगों को सफलतापूर्वक टीका लगाया गया है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। हम इस संबंध में किसी भी अफवाह या झूठी सूचना की निंदा करते हैं।’’ उन्होंने लोगों से अपील की कि, वे किसी अफवाह पर ध्यान ना दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन