लाइव न्यूज़ :

हिरासत में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाया पुलिस पर हत्या का आरोप

By भाषा | Updated: July 28, 2021 18:46 IST

Open in App

(कॉपी में सुधार के साथ)

गोरखपुर, 28 जुलाई उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बखिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव बखरी गांव के निवासी बहराइची प्रसाद को चार दिन पहले हिरासत में लिया गया था जिसे तबियत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया जहां मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस बहराइची से उसके बेटे अशोक कुमार द्वारा गांव की ही एक लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पूछताछ करना चाहती थी।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बहराइची को तीन दिन तक हवालात में बंद रखकर बुरी तरह मारा-पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक बहराइची की मौत के बाद उसके परिजनों ने धरना-प्रदर्शन किया और पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

संत कबीर नगर के पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी और उसके बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में बखिरा थाना प्रभारी मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल