भोपाल में निर्माणाधीन मेट्रो लाइन पर हादसे में व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: September 28, 2021 12:48 IST2021-09-28T12:48:04+5:302021-09-28T12:48:04+5:30

Person dies in accident on under construction metro line in Bhopal | भोपाल में निर्माणाधीन मेट्रो लाइन पर हादसे में व्यक्ति की मौत

भोपाल में निर्माणाधीन मेट्रो लाइन पर हादसे में व्यक्ति की मौत

भोपाल, 28 सितंबर भोपाल में निर्माणाधीन मेट्रो रेल परियोजना में निर्माण कार्य में लगे लोहे का भारी उपकरण गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नगर पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह बैस ने बताया कि हादसा सोमवार शाम को भोपाल के सुभाष नगर इलाके में हुआ। घटना के वक्त मध्य प्रदेश सचिवालय में तैनात सरकारी कर्मचारी राजेश पाल ड्यूटी के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि बाइक पर सवार पाल निर्माणाधीन भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के एक खंभे के नीचे से गुजर रहे थे तभी उनके सिर पर लोहे का भारी उपकरण गिर गया। अधिकारी ने बताया कि पाल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Person dies in accident on under construction metro line in Bhopal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे