लाइव न्यूज़ :

पुणे में कबाड़ की दुकान में आग लगने से व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: March 26, 2021 12:05 IST

Open in App

पुणे, 26 मार्च पुणे के एक घनी आबादी वाले इलाके में कबाड़ की दुकान में शुक्रवार को तड़के आग लगने से 27 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना गंज पेठ इलाके में घटी।

अधिकारी ने कहा, "कबाड़ की दुकान में आग देर रात करीब 1.15 बजे लगी। पानी के टैंकरों को घटनास्थल पर भेजा गया और आधे घंटे के भीतर आग बुझा दी गई।"

उन्होंने बताया कि आग लगने के समय दुकान के अंदर फंसा शिवकांत कुमार नामक एक व्यक्ति घायल हो गया।

अधिकारी ने बताया कि बाद में उसे ससून जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

अधिकारी ने कहा, "बाद में मृतक के एंटीजन टेस्ट मे पता चला कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया