लाइव न्यूज़ :

जम्मू में चाकू से हमले के बाद व्यक्ति की मौत, परिवार ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

By भाषा | Updated: January 10, 2021 18:05 IST

Open in App

जम्मू, 10 जनवरी जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में चाकू से हमले में घायल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद उसके परिवार ने धरना-प्रदर्शन शुरु कर दिया। हालांकि पुलिस ने कहा कि इस मामले के तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के भगवती नगर इलाके में पिछले हफ्ते मोहम्मद शारिक (38) पर तीन लोगों ने हमला किया था। उसका इलाज सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में चल रहा था।

पेशे से चालक शारिक ने रविवार तड़के दम तोड़ दिया जिसके बाद उनके परिवार के सदस्य अस्पताल के मुर्दाघर में इकट्ठे हुए और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीधर पाटिल ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके दो साथियों की तलाश जारी है ।

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी करीब पांच दिन पहले उसे छूरा घोंपने के बाद घटनास्थल से भाग गए थे। मामला दर्ज किया गया है और इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।’’

मृतक के परिजनों ने दावा किया कि यह पूर्व नियोजित हत्या है।

शारिक के एक रिश्तेदार ने कहा, ‘‘उसे (शारिक) एक राजनेता ने पार्टी में आमंत्रित किया था और यह घटना उसके घर के अंदर हुई जो सीसीटीवी फुटेज में दिख रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं