लाइव न्यूज़ :

जम्मू में चाकू से हमले के बाद व्यक्ति की मौत, परिवार ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

By भाषा | Updated: January 10, 2021 19:05 IST

Open in App

जम्मू, 10 जनवरी जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में चाकू से हमले में घायल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद उसके परिवार ने धरना-प्रदर्शन शुरु कर दिया। हालांकि, पुलिस ने कहा कि इस मामले के तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के भगवती नगर इलाके में पिछले हफ्ते मोहम्मद शारिक (38) पर तीन लोगों ने हमला किया था। उसका इलाज सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में चल रहा था।

पेशे से चालक शारिक ने रविवार तड़के दम तोड़ दिया जिसके बाद उनके परिवार के सदस्य अस्पताल के मुर्दाघर में इकट्ठा हुए और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीधर पाटिल ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके दो साथियों की तलाश जारी है ।

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी करीब पांच दिन पहले उसे छूरा घोंपने के बाद घटनास्थल से भाग गए थे। मामला दर्ज किया गया है और इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।’’

मृतक के परिजनों ने दावा किया कि यह पूर्व नियोजित हत्या है।

शारिक के एक रिश्तेदार ने कहा, ‘‘उसे (शारिक) एक नेता ने पार्टी में आमंत्रित किया था और यह घटना उसके घर के अंदर हुई जो सीसीटीवी फुटेज में दिख रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?