लाइव न्यूज़ :

दहेज हत्या के दोषी व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा

By भाषा | Updated: March 7, 2021 13:28 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र), सात मार्च जिले की एक अदालत ने दहेज हत्‍या के मामले में दोष सिद्ध होने पर आरोपी व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और उस पर जुर्माना भी लगाया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार अपर सत्र न्‍यायाधीश मधु डोगरा ने शनिवार को मामले की सुनवाई करते हुए साक्ष्य के आधार पर दोष सिद्ध होने पर अजय कुमार पटेल को आजीवन कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई और शेष आरोपियों को साक्ष्‍य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।

जानकारी के मुताबिक जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ककरिहा डिहवा निवासी छोटेलाल पटेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि उसने अपनी पुत्री सन्नो देवी का विवाह अप्रैल 2015 में कोतवाली लालगंज क्षेत्र के देवीगढ़ निवासी अजय कुमार पटेल के साथ किया था। तहरीर के अनुसार ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी से मारपीट करते थे और दहेज के लालच में ही 19 नवंबर 2015 की रात पति अजय ने परिजनों के साथ मिलकर सन्नो की हत्या कर दी।

पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दहेज हत्या समेत अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया। शनिवार को अदालत ने अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद दोष सिद्ध होने पर अजय कुमार पटेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट