लाइव न्यूज़ :

नोएडा आयुक्तालय के पास व्यक्ति ने ‘‘स्वयं को गोली मारकर’’ आत्महत्या की

By भाषा | Updated: January 12, 2021 14:12 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 12 जनवरी गौतम बुद्ध नगर आयुक्तालय के निकट मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला, जिसने कथित रूप से स्वयं को गोली मारी थी।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों को सूरजपुर थाना क्षेत्र में आयुक्तालय के पास एक शव मिला।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश्चंद्र ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान निर्देष के रूप में हुई है। निर्देश मूल रूप से पश्चिम उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के पटियाली गांव का रहने वाला था और वह ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में किराए के मकान में रह रहा था।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक ने खुद को देसी तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की।

पुलिस को शव के पास ही देसी तमंचा मिला है।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

हरिश्चंद्र ने कहा, ‘‘शुरुआती जांच में पता चला है कि वह कर्जे में डूबा हुआ था। उसने कर्ज लेने के लिए कुछ लोगों से संपर्क किया था और इसी (वित्तीय स्थिति) के कारण उसने यह कदम उठाया।’’

डीसीपी ने कहा कि फोरेंसिक टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद कहा है कि यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो