लाइव न्यूज़ :

शाहजहापुर में पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर व्यक्ति ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: April 13, 2021 14:28 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) 13 अप्रैल उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर एक व्यक्ति ने अपने घर के स्नानगृह में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि शहर में आरसी मिशन थाना अंतर्गत अहमदपुर रेती में रहने वाला महेश (45) मंगलवार सुबह अपनी पत्नी से स्नानगृह जाने के लिए कह कर गया था और जब काफी देर बाद वह नहीं लौटा तो पत्नी ने स्नानगृह में जाकर देखा जहां महेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि मृतक की पत्नी का गांव में ही रहने वाले एक युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसकी जानकारी जब उसके पति महेश को हुई तो उसने इन दोनों का विरोध करना शुरू कर दिया लेकिन इसके बाद भी दोनों नहीं माने।

कुमार ने बताया कि इसी विवाद के चलते मंगलवार सुबह महेश ने अपने घर के स्नानगृह में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने महेश की पत्नी तथा उसके प्रेमी सर्वेश (28) के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां