लाइव न्यूज़ :

बिहार में व्यक्ति ने पत्नी, दो बेटियों को जिंदा जलाया

By भाषा | Updated: March 25, 2021 17:25 IST

Open in App

कटिहार(बिहार), 25 मार्च बिहार के कटिहार जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी परित्यक्त पत्नी और दो बेटियों को कथित तौर पर जिंदा जला दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के प्राणपुर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत लाभा गांव में हुई।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अमरकांत झा ने संवाददाताओं को बताया कि घटना के सिलसिले में व्यक्ति और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी और सात साल एवं पांच साल की दो बेटियों की कथित तौर पर हत्या कर दी, जिसमें उसकी मां और कुछ अन्य लोगों ने मदद की।

इस घटना से इलाके में रोष व्याप्त हो गया, जिस पर पुलिस को स्थानीय लोगों को शांत करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना बृहस्पतिवार तड़के हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच सभी पहुलओं से की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं