लाइव न्यूज़ :

मंत्री के इस्तीफे को लेकर व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया

By भाषा | Updated: March 3, 2021 18:07 IST

Open in App

बेलगावी, तीन मार्च कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकिहोली के इस्तीफा से उदास एक व्यक्ति ने बेलगावी से करीब 70 किलोमीटर दूर गोकाक में बुधवार को आत्मदाह का प्रयास किया।

पुलिस ने कहा कि मंत्री के समर्थकों द्वारा किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान यह प्रयास किया गया।

मंत्री के इस्तीफे की खबर मिलने के बाद उनके समर्थक गोकाक के बाशेश्वर सर्कल पर एकत्र हुए और टायर जलाए।

साथ ही जारकिहोली की तस्वीरें लहराकर उनसे पद से इस्तीफा नहीं देने की अपील की।

मंत्री के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपों को निराधार करार दिया।

इसी दौरान, एक समर्थक ने अपने शरीर पर पेट्रोल डाल लिया और खुद को आग लगाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे रोक लिया और हिरासत में ले लिया।

कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकिहोली ने अपने खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को अपना त्यागपत्र भेज दिया।

किसी अज्ञात महिला के साथ अंतरंग होने के कथित वीडियो क्लिप के सामने आने के एक दिन बाद जारकिहोली ने त्यागपत्र दिया है। कन्नड़ समाचार चैनलों ने इस क्लिप का प्रसारण किया था। मंत्री पर सरकारी नौकरी का झांसा देकर महिला के यौन शोषण का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन