लाइव न्यूज़ :

मुंबई में 22 लाख रुपये के कोकीन और मेफेड्रोन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 8, 2021 16:19 IST

Open in App

मुंबई, आठ मई मुंबई अपराध शाखा के मादक पदार्थ-रोधी प्रकोष्ठ ने उपनगरीय गोरेगांव से 20 वर्षीय एक व्यक्ति को 36 ग्राम कोकीन और 114 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) के साथ गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शाहिद गुलाम खान के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी को बृहस्पतिवार शाम गोरेगांव फ्लाईओवर के पास एएनसी की कांदिवली इकाई के अधिकारियों ने संदिग्ध रूप से घूमते हुए पाया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उसके पास से कोकीन और एमडी को जब्त किया। जब्त किए गए सामान का कुल मूल्य 22.20 लाख रुपये है।

अधिकारी के अनुसार, खान ने पुलिस को बताया कि कालिया नाम के एक नाइजीरियाई नागरिक ने उसे मादक पदार्थ मुहैया कराये थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी को नौ मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू