लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में अपनी पत्नी की हत्या के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 17, 2020 20:33 IST

Open in App

कोटा, 17 नवंबर राजस्थान के कोटा जिले में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया । इससे पहले उसने पत्नी के शव को छत से लटका कर उसे आत्महत्या की शक्ल देने की कोशिश की थी । पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मुकेश इरवाल (32) नामक व्यक्ति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है । उसकी अपनी पत्नी संतोष (30) के साथ संबंध अच्छे नहीं थे और दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे ।

पुलिस ने बताया कि संतोष का शव सोमवार की सुबह इटवा पुलिस थाना क्षेत्र के करवाड गांव में स्थित उसके घर में लटकता मिला था । मुकेश ने दावा किया था कि उसने आत्महत्या की है।

हालांकि, महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि मुकेश ने उसकी हत्या की है । इस बारे में सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने अपराध स्वीकार कर ​लिया । उसकी स्वीकारोक्ति के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया ।

पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया