लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ऑक्सीजन सिलेंडर और रेमडेसिविर के नाम पर ठगी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 4, 2021 15:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई ऑक्सीजन सिलेंडर एवं रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप में 24 साल के एक व्यक्ति को मंगलवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रोहित कुमार फरीदाबाद में रहता है और वह मूल रूप से झारखंड के रांची का निवासी है।

पुलिस को ठगी की शिकायत मिली थी जिसके बाद उसे जांच में एक ऐसे बैंक खाते का पता चला कि जिसमें संदिग्ध लेन-देन किया गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह खाता दक्षिण दिल्ली के बापू पार्क निवासी मोहम्मद रियाज का था। उन्होंने बताया कि बाद में यह बात सामने आयी कि अवैध लेन-देन करने के लिए रोहित एवं शहंशाह नाम से उसी बैंक में एक ही पते पर दो और खाते संचालित किये जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार तकनीकी विश्लेषण के दौरान यह पाया गया कि सर्वेश नामक एक व्यक्ति इन व्यक्तियों के संपर्क में था। पुलिस ने बताया कि सर्वेश और रियाज की तलाश में पुलिस मंगलवार को फरीदाबाद के इस्माइलपुर पहुंची और उसने कुमार को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान कुमार ने बताया कि उसने अवैध लेन-देन करने और लोगों को ठगने के लिए सर्वेश की मदद से विभिन्न बैंकों में पांच खाते खोले थे। पुलिस के अनुसार उसने बताया कि उसने बापूपार्क, कोटला के पते वाले पहचान कार्ड पर ये खाते खोले थे।

पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं ठगी की राशि का पता लगाने के लिए जांच में जुटी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह