कोलकाता में दस वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 8, 2021 18:44 IST2021-02-08T18:44:56+5:302021-02-08T18:44:56+5:30

Person arrested for sexually assaulting a ten-year-old girl in Kolkata | कोलकाता में दस वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

कोलकाता में दस वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

कोलकाता, आठ फरवरी महानगर के पुरबा पुतियारी इलाके में एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी सोमवार को पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

महानगर के जोड़ाबागान इलाके में नौ वर्षीय एक अन्य लड़की का यौन उत्पीड़न और उसकी हत्या की घटना के बाद यह मामला प्रकाश में आया है।

अधिकारियों ने बताया कि दस वर्षीय लड़की रविवार को अपने परिवार के साथ पास के मैदान में खेल देखने गई थी, जहां व्यक्ति ने उसका उत्पीड़न किया।

उन्होंने कहा कि घर लौटने पर उसने अपनी व्यथा माता-पिता से कही।

लड़की की व्यथा के बारे में जानने के बाद स्थानीय लोग नजदीक में ही रहने वाले आरोपी के घर में घुस गए और उसकी पिटाई की।

अधिकारी ने बताया कि रिजेंट पार्क थाने से पुलिस की टीम वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Person arrested for sexually assaulting a ten-year-old girl in Kolkata

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे