तमिलनाडु में नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार
By भाषा | Updated: November 22, 2020 20:13 IST2020-11-22T20:13:33+5:302020-11-22T20:13:33+5:30

तमिलनाडु में नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार
इरोड, 22 नवंबर तमिलनाडु के इरोड में 15 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में रविवार को 26 साल के शख्स को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स को जब पता चला कि पड़ोस में रहने वाली 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की घर में अकेली है तो वह उसके घर में घुस गया और उसने लड़की का यौन उत्पीड़न किया।
उन्होंने बताया कि लड़की ने विरोध किया और शोर मचाया तो वह भाग गया।
पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता जब घर लौटे तो पीड़िता ने उन्हें घटना के बारे में बताया। इसके बाद, उन्होंने शिकायत दर्ज कराई और आरोपी को ‘बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण’ (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।