लाइव न्यूज़ :

सोमनाथ मंदिर को लूटने वालों की तारीफ करने के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 17, 2021 16:48 IST

Open in App

सोमनाथ(गुजरात), 17 मार्च गुजरात पुलिस ने सोमनाथ मंदिर को लूटने वाले महमूद गज़नवी और अरब आक्रांता मोहम्मद बिन कासिम की तारीफ कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में हरियाणा के पानीपत से बुधवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया।

प्रभास पतन थाने के प्रभारी निरीक्षक डीडी परमार ने कहा कि एक वीडियो हाल में सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें आरोपी इरशाद राशिद को कथित रूप से महमूद द्वारा मंदिर को लूटने के बारे में बताते हुए और महमूद तथा कासिम की तारीफ करते हुए सुना जा सकता है।

इस वीडियो को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर से करीब आधा किलोमीटर दूर लगभग एक साल पहले मोबाइल से शूट किया गया था।

परमार ने बताया कि गिर सोमनाथ पुलिस ने राशिद को बुधवार तड़के पानीपत से हिरासत में लिया।

उन्होंने कहा कि तकनीकी निगरानी से राशिद की लोकेशन का पता लगाया गया और पुलिस की टीम मंगलवार को वहां गई।

परमार ने बताया कि पुलिस टीम उसे हिरासत में लेकर सोमनाथ वापस आएगी।

श्री सोमनाथ न्यास के महाप्रबंधक विजयसिंह चावड़ा की शिकायत पर सोमवार को राशिद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

राशिद ने सोमनाथ की अपनी यात्रा के दौरान एक साल पहले मंदिर के पास एक तट पर वीडियो रिकॉर्ड किया है।

सोमनाथ मंदिर को गज़नी के महमूद ने बार-बार निशाना बनाया था। इस मंदिर को स्वतंत्रता के बाद दोबारा बनाया गया था और नवीनीकरण किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर