कोविड-19 मरीज के साथ छेड़खानी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 5, 2020 22:18 IST2020-11-05T22:18:39+5:302020-11-05T22:18:39+5:30

Person arrested for molesting Kovid-19 patient | कोविड-19 मरीज के साथ छेड़खानी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

कोविड-19 मरीज के साथ छेड़खानी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई, पांच नवंबर मलाड के एक अस्पताल में कोविड-19 मरीज के साथ छेड़खानी करने के आरोप में 21 वर्षीय एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने बुधवार को संजय कोटेवार को गिरफ्तार किया। वह कुरार के कोविड-19 अस्पताल में काम करता है। वह अस्पताल में मरीज के कमरे में कथित तौर पर तड़के घुस आया और उसके ऊपर हावी होने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने बचने के लिए चिल्लाना शुरू किया तो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और नर्स उसके कमरे में पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। बाद में आरोपी को कुरार पुलिस को सौंप दिया गया।

कुरार पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बाबासाहेब सालुंखे ने बताया कि व्यक्ति को गिरफ्तार करके उस पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Web Title: Person arrested for molesting Kovid-19 patient

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे