झगड़े के बाद पत्नी की हत्या करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 7, 2020 15:49 IST2020-12-07T15:49:50+5:302020-12-07T15:49:50+5:30

Person arrested for killing wife after quarrel | झगड़े के बाद पत्नी की हत्या करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

झगड़े के बाद पत्नी की हत्या करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे, सात दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में 19 साल की पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 20 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद फैजल अंसारी के रूप में की गयी है । अंसारी को अपनी पत्नी सुरैया के चरित्र पर संदेह था और इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था ।

उन्होंने बताया कि रविवार की रात को भी दोनों के बीच ऐसा ही झगड़ा हुआ जिसके बाद अंसारी ने सुरैया की गला घोंट कर हत्या कर दी ।

पुलिस ने बताया कि अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Person arrested for killing wife after quarrel

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे