महाराष्ट्र में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की महिला कर्मियों को परेशान करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 22, 2021 15:33 IST2021-01-22T15:33:26+5:302021-01-22T15:33:26+5:30

Person arrested for harassing women personnel of Regional Transport Office in Maharashtra | महाराष्ट्र में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की महिला कर्मियों को परेशान करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की महिला कर्मियों को परेशान करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे, 22 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे शहर स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की महिला कर्मचारियों को परेशान करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

वागले एस्टेट पुलिस थाने की निरीक्षक वैशाली रास्कर ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने बुधवार को शरद धूमल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 509 एवं अन्य संबंधित धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने कर्मचारियों को परेशान करने के लिए कई आरटीआई आवेदन दायर किए, उन्हें सोशल मीडिया पर परेशान किया और उनके खिलाफ भद्दी टिप्पणी की।

अधिकारी ने बताया कि लगातार परेशान किए जाने से दुखी महिला कर्मचारियों ने विशाखा समिति से संपर्क किया और जब समन के बावजूद आरोपी पेश नहीं हुआ तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को इसके बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Person arrested for harassing women personnel of Regional Transport Office in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे