लाइव न्यूज़ :

व्यक्ति को 300 करोड़ रुपये की ऋण राशि का गबन करने के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 18, 2020 17:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों से ऋण और साख सुविधा के तहत प्राप्त 300 करोड़ रुपये का गबन करने के आरोप में 31 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार के बताया कि गुरुग्राम स्थित कार डीलरशिप से जुड़ी कपंनी में मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) वैभव शर्मा को बृहस्पतिवार को उसके और अन्य निदेशकों के खिलाफ वर्ष 2018 में दर्ज कराए गए गबन के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने यह कार्रवाई ऋण देने वाले बैंकों में से एक के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा की गई शिकायत के बाद की। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि ने आरोप लगाया है कि आरोपी कंपनी के निदेशकों- रशपाल सिंह टोड और मनधीर सिंह टोड- और सीएफओ वैभव शर्मा ने बैंक के साथ 102 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। हालांकि, बाद में मामले की जांच की गई तो 300 करोड़ रुपये का गबन करने का खुलासा हुआ।

उन्होंने बताया कि पर्याप्त सबूत होने के मद्देनजर रशपाल सिंह टोड और मनधीर सिंह टोड को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है