विधायक बनकर लोगों को ठगने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 13, 2021 22:20 IST2021-03-13T22:20:37+5:302021-03-13T22:20:37+5:30

Person arrested for cheating people by becoming an MLA | विधायक बनकर लोगों को ठगने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

विधायक बनकर लोगों को ठगने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 13 मार्च खुद को एक विधायक बताकर लोगों को धोखा देने के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को मुंबई से गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि देहरादून का रहने वाला भलिंदर पाल सिंह पिछले दो साल से मुंबई के अंधेरी पश्चिम में रह रहा था और वहां फुटवियर की एक दुकान भी चलाता था।

उन्होंने बताया कि उस पर छत्तीसगढ़ और पंजाब में पंजीकृत धोखाधड़ी सहित अन्य मामले भी दर्ज हैं।

दिल्ली के एक व्यक्ति की शिकायत के बाद सिंह के खिलाफ जांच शुरू की गई थी।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) उर्विजा गोयल ने कहा कि उनकी शिकायत के आधार पर, भारतीय दंड संहिता की धारा 419 और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कबूल किया कि उसने खुद को एक विधायक या एक सांसद के रूप में प्रस्तुत करके कई लोगों को धोखा दिया। उसे आगे की जांच के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Person arrested for cheating people by becoming an MLA

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे