लाइव न्यूज़ :

घर खरीद के नाम पर 250 लोगों से करीब 29 करोड़ रुपए ठगने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 20, 2020 22:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली,20 नवंबर पुलिस ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की एक योजना के तहत 250 लोगों को फ्लैट दिलाने के नाम पर उनसे 29 करोड़ रुपए हड़पने के आरोप में एक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आरोपी लोकेश गिडवानी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से वह फरार चल रहा था और उसके दिल्ली आने की गोपनीय सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। वह नोएडा का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि उसने तीन अन्य लोगों के साथ मिल कर ‘‘फैन्टास्टिक फोर’’ नाम से एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था जिसमें वे लोग डीडीए की योजना के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने की योजना बनाते थे।

उन्होंने बताया कि उसके तीन सहयोगी फिलहाल फरार हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस साल जनवरी में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज इस मामले में गिडवानी के अलावा पांच अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

अधिकारी ने इनके काम करने के तरीके के बारे में बताया कि आरोपियों ने डीडीए की लैंड पूलिंग पॉलिसी (एलएलपी) की आड़ में लोगों को अच्छे इलाकों में किफायती आवासीय योजनाओं की पेशकश कर उन्हें लालच दिया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) ओपी मिश्रा ने कहा कि लगभग 250 निवेशकों से ठगे गए 29 करोड़ से अधिक रुपए में से केवल 6.75 करोड़ रुपए का इस्तेमाल जमीन खरीदने में लिए किया गया और बचे हुए लगभग 22.25 करोड़ रुपए का इस्तेमाल विभिन्न कामों में और व्यक्तिगत तौर पर किया गया।

पुलिस ने बताया कि सभी संबंधित बैंक खातों से लेन देन पर रोक लगा दी गई है, और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग