लाइव न्यूज़ :

गाय के बछड़े को पीटने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 6, 2021 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी पूर्वी दिल्ली के मंडावली में एक गाय के बछड़े को बेहद बुरी तरह से पीटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर इस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज साझा किए जा रहे हैं और पुलिस ने व्यक्ति की पहचान कमल सिंह के रूप में की है, जो उसी इलाके का रहनेवाला है।

पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वह घटनास्थल पर पहुंची, जहां गाय का बच्चा घायल अवस्था में मिला।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया और उचित उपचार मुहैया कराया गया।

इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में व्यक्ति कुछ कागजात हाथ में लिए सड़क से गुजरता हुआ दिख है। इसी दौरान गाय का बच्चा उसकी तरफ तेजी से बढ़ता है। एक गाय भी वहीं खड़ी थी।

हाथों से कागजात जमीन पर गिरने के बाद व्यक्ति को गुस्सा आ गया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार व्यक्ति ने कागजात उठाने से पहले मवेशी को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने एक पत्थर से उसे खूब पीटा। बेहद दर्द में होने की वजह से बछड़ा अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) दीपक यादव ने कहा कि रोजनामचा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos