लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाईअड्डे पर 10 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 27, 2020 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर दुबई जा रहे एक भारतीय यात्री को सीआईएसएफ ने पूछताछ के बाद मिठाई के डिब्बों में रखकर ले जाई जा रही, 10 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद अली को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) के टर्मिनल संख्या तीन पर बृहस्पतिवार की शाम में रोका गया और उसके पास से मिठाई के दो डिब्बों में रखे गए 10 लाख रुपये मूल्य के 48,000 सऊदी रियाल और 1,355 दिरहम (संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा) बरामद हुए।

यात्री विस्तार एयरलाइन के एक विमान से दुबई जानेवाला था।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्री इतनी विदेशी मुद्रा रखने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया और इस वजह से उसे जांच के लिए सीमाशुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है