लाइव न्यूज़ :

किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी व्यक्ति की पिटायी, तीन व्यक्ति हिरासत में लिये गए

By भाषा | Updated: July 18, 2021 19:28 IST

Open in App

बिजनौर, 18 जुलाई उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक गांव में एक किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी युवक की पिटायी करके उसके बाल काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर बाल काटने वाले व्यक्ति और दो अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने रविवार को बताया कि आज एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ लोग एक

युवक की बुरी तरह पिटायी करके सार्वजनिक रूप से उसे गंजा करते दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना किरतपुर के एक गांव में एक परिवार की ओर से तहरीर मिली है। उन्होंने बताया कि इसमें आरोप लगाया गया है कि 16 जुलाई को 16 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने तीन बच्चों के पिता एवं उनके 25 वर्षीय पुत्र को घर पर बुलाकर किशोरी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए भीड़ एकत्रित करके बुरी तरह पीटा और बाद में गंजा करा

दिया। उन्होंने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि आज यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार इस मामले में बाल काटने वाले व्यक्ति और दो लोगों को हिरासत में लेकर अन्य

आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह