मैसुरु में हुई सामूहिक बलात्कार की घटना के अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे: कर्नाटक के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: August 26, 2021 15:40 IST2021-08-26T15:40:01+5:302021-08-26T15:40:01+5:30

Perpetrators of Mysuru gang rape will be caught soon: Karnataka CM | मैसुरु में हुई सामूहिक बलात्कार की घटना के अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे: कर्नाटक के मुख्यमंत्री

मैसुरु में हुई सामूहिक बलात्कार की घटना के अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे: कर्नाटक के मुख्यमंत्री

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने मैसुरु में हुई सामूहिक बलात्कार की घटना को गंभीरता से लिया है और अपराधियों को जल्द पकड़कर कानून में दायरे में लाया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी के दो दिवसीय दौरे पर आये बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मेरी सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा और कानून के दायरे में लाया जाएगा।’’ मैसुरु में चामुडी हिल के निकट पांच लोगों ने एक कॉलेज छात्रा से मंगलवार को कथित रूप से बलात्कार किया और यह मामला बुधवार को सामने आया। आरोपियों ने लड़की के पुरुष मित्र पर भी हमला किया। पीड़िता और उसके मित्र का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Perpetrators of Mysuru gang rape will be caught soon: Karnataka CM

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे