लाइव न्यूज़ :

पर्याप्त संख्या में परीक्षण के बाद दी जाए कोरोना टीका के आपात उपयोग की अनुमति: संसदीय समिति

By भाषा | Updated: December 21, 2020 17:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली एक संसदीय समिति ने सरकार से अनुशंसा की है कि उचित विचार-विमर्श और पर्याप्त संख्या में लोगों पर परीक्षण होने के बाद ही कोरोना वायरस के किसी टीके के आपात स्थिति में इस्तेमाल की अनुमति प्रदान की जाए।

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडु को सौंपी गई रिपोर्ट में गृह मामलों से संबंधित संसद की स्थायी समिति ने यह भी कहा है कि दवाओं की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने और निजी अस्पतालों पर नियंत्रण के लिए एक समग्र सार्वजनिक स्वास्थ्य कानून की जरूरत है।

समिति की यह रिपोर्ट उस वक्त सामने आई है जब सरकार कम से कम तीन कंपनियों की ओर से आपात स्थिति में टीके के इस्तेमाल की अनुमति के लिए किए गए आवेदनों पर विचार कर रही है।

केंद्र ने मंगलवार को कहा कि भारत बायोटेक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और फाइजर के कोविड-19 टीकों के लिए आपात उपयोग मंजूरी की खातिर उनके आवेदनों पर विचार किया जा रहा है और दवा नियामक द्वारा इन कंपनियों से अधिक आंकड़ों की मांग करने से टीकाकरण समयसीमा पर असर नहीं पड़ेगा।

संसदीय समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने अतीत में किसी भी औषधि के आपात उपयोग की अनुमति नहीं दी है और ऐसे में कोरोना वायरस के टीके संदर्भ्र में भी शर्तों का पूरा किया जाना और परीक्षण के सभी चरणों का पूरा होना जरूरी है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘छोटे जानवरों पर परीक्षण और पर्याप्त संख्या में इंसानों पर परीक्षण होना चाहिए। अगर आपात उपयोग की स्वीकृति दी जाती है तो वो उचित विचार-विमर्श एवं सावधानी के साथ दी जानी चाहिए तथा इस प्रावधान का बहुत ही विरले मामलों में इस्तेमाल होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर