लाइव न्यूज़ :

निर्यात न किए गए ‘रेमडेसिविर’ इंजेक्शनों के इस्तेमाल की अनुमति दी जाए : टोपे ने केंद्र से कहा

By भाषा | Updated: April 15, 2021 16:29 IST

Open in App

मुंबई, 15 अप्रैल महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने केंद्र से अनुरोध किया है कि प्रतिबंध के बाद विदेशों को न भेजे गए ‘रेमडेसिविर’ इंजेक्शनों के भंडार को घरेलू बाजार में वितरित करने की अनुमति दी जानी चाहिए जिससे कि दवा की मांग और आपूर्ति के बीच अंतराल को पाटा जा सके।

कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि के चलते भारत ने ‘रेमडेसिविर’ इंजेक्शनों के निर्यात पर रविवार को प्रतिबंध लगा दिया था और कहा था कि देश में स्थिति सुधरने तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा।

‘रेमडेसिविर’ कोविड-19 के गंभीर रोगियों के इलाज के लिए अन्वेषणात्मक पद्धति के रूप में सूचीबद्ध है।

टोपे ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने केंद्र से अनुरोध किया है कि ‘रेमडेसिविर’ के जिस भंडार का निर्यात किया जाना था, उसे घरेलू बाजार में वितरित करने की अनुमति दी जानी चाहिए। इससे दवा की मांग और आपूर्ति के बीच अंतराल को भरा जा सकेगा।’’

मंत्री ने कहा कि उन्होंने कोविड-19 के रोगियों के उपचार में लगे सभी डॉक्टरों से विवेकपूर्ण ढंग से ‘रेमडेसिविर’ का इस्तेमाल करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह