लाइव न्यूज़ :

मुंबई में किसी कार्यक्रम में 200 लोगों के एकत्र होने के लिए लेनी होगी अनुमति

By भाषा | Updated: December 21, 2021 20:26 IST

Open in App

मुंबई, 21 दिसंबर कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के बढ़ते खतरे के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने कहा है कि अब मुंबई में 200 या उससे अधिक लोगों की मौजूदगी के साथ किसी भी प्रकार के आयोजन के लिए पूर्व अनुमति लेनी होगी।

बीएमसी की ओर से 20 दिसंबर को जारी सर्कुलर के मुताबिक ऐसे कार्यक्रमों या समारोहों के आयोजन के लिए स्थानीय सहायक नगर आयुक्त की अनुमति लेनी होगी।

बीएमसी के मुताबिक इसके अलावा, स्थानीय वार्ड अधिकारियों को अपने ‘प्रतिनिधियों’ को यह जांचने के लिए भेजना चाहिए कि क्या ऐसे कार्यक्रमों में कोविड-19 संबंधी मानदंडों एवं दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

इसके अलावा बंद स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ अनुमति दी जाएगी जबकि खुले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए 25 प्रतिशत लोगों के साथ ही अनुमति प्रदान की जाएगी।

बीएमसी के सर्कुलर के मुताबिक इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आपदा प्रबंधन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?