लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल खोलने की अनुमति, पूजा स्थल भी खुले

By भाषा | Updated: September 14, 2021 23:37 IST

Open in App

रांची, 14 सितंबर झारखंड सरकार ने कोविड-19 संबंधी पाबंदी में ढील देते हुए मंगलवार को सभी कॉलेजों तथा कक्षा छह से आठ तक के विद्यालयों में प्रत्यक्ष कक्षा की इजाजत दे दी। आम श्रद्धालुओं के लिए पूजा स्थल भी खोल दिए गए हैं और इस वर्ष दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण की भी अनुमति दी गयी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में पाबंदियों में ढील का निर्णय लिया गया। राज्य के विद्यालयों में कक्षा छह से आठवीं तक प्रत्यक्ष कक्षा की अनुमति दे दी गई है। पहले सिर्फ नवीं से 12वीं तक प्रत्यक्ष कक्षा की अनुमति विद्यालयों को दी गई थी। सभी खेल कूद की गतिविधियों को बगैर दर्शक के आयोजन की अनुमति दी गई।

बैठक के निर्णयों में मुख्य रूप से सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के प्रवेश की अनुमति प्रदान की गयी, लेकिन 18 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश निषिद्ध होगा। साथ ही धार्मिक स्थल पर संचालन से सभी संबंधित व्यक्तियों जैसे पुजारी, पंडा, इमाम, पादरी के लिए कोविड-19 का कम से कम एक टीका लेना अनिवार्य होगा।

देवघर स्थित बाबा धाम मंदिर में ई-पास के माध्यम से एक घंटे में अधिकतम 100 व्यक्ति प्रवेश कर सकेंगे। धार्मिक स्थलों पर बिना मास्क के किसी का प्रवेश नहीं होगा।

राज्य सरकार द्वारा जारी अनलॉक-5 निर्देश के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सभी लोगों से मेरी अपील है कि नियमों का सख्ती से पालन करें एवं मास्क का उपयोग अवश्य करें। आपस में दूरी बनायें, मगर दिलों को जोड़े रखें।’’

बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर