लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में दीवाली और काली पूजा पर दो घंटे हरित पटाखे जलाने की अनुमति

By भाषा | Updated: October 27, 2021 19:32 IST

Open in App

कोलकाता, 27 अक्टूबर पश्चिम बंगाल में दिवाली और काली पूजा पर केवल हरित पटाखों की अनुमति होगी। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 26 अक्टूबर को जारी एक अधिसूचना में कहा कि दिवाली और काली पूजा की संध्या पर रात आठ बजे से 10 बजे तक हरित पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी।

अधिसूचना में कहा गया कि छठ पूजा पर शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक हरित पटाखे जलाने की अनुमति होगी। इसके अलावा क्रिसमस और नववर्ष की पूर्व संध्या पर 35 मिनट पटाखे जलाने की इजाजत दी जाएगी। अधिसूचना में कहा गया कि कोलकाता और आसपास के जिलों में अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक वायु गुणवत्ता मध्यम/संतोषजनक स्तर पर थी।

बोर्ड के अध्यक्ष कल्याण रुद्र ने बुधवार को कहा, “अधिकारियों को आदेश का पालन कराने और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा गया है। हमारी टीमें पुलिस के सहयोग से स्थिति पर निगरानी रखेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब