लाइव न्यूज़ :

एनआईटी सिक्किम का स्थायी परिसर तीन वर्षों के भीतर तैयार होगा:सुभाष सरकार

By भाषा | Updated: October 24, 2021 18:11 IST

Open in App

गंगटोक, 24 अक्टूबर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), सिक्किम के स्थायी परिसर के अगले तीन वर्षों के भीतर तैयार होने की उम्मीद है और इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा।

वर्ष 2010 में शुरुआत के बाद से ही एनआईटी, सिक्किम का संचालन अस्थायी परिसर से किया जा रहा है।

राज्य के दो दिवसीय दौर पर पहुंचे सरकार ने घोषणा की कि दक्षिण सिक्किम के यांगयांग में स्थित सिक्किम केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसर के दूसरे चरण का निर्माण भी अगले ढाई वर्षों में पूरा हो जाएगा।

मंत्री ने कहा, ''मुझे खुशी है कि सिक्किम सरकार ने एनआईटी परिसर के निर्माण के लिए खामडोंग, पूर्वी सिक्किम में लगभग 100 एकड़ भूमि उपलब्ध करायी की है। सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।''

सुभाष सरकार ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, '' जहां 90 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है, वहीं शेष 10 एकड़ जमीन का अधिग्रहण जल्द किए जाने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos