लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे की झुग्गी बस्ती में रहने वाली महिलाओं के लिये ‘‘पीरियड कक्ष’’ बनाया गया

By भाषा | Updated: January 10, 2021 12:24 IST

Open in App

ठाणे, 10 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे में झुग्गी बस्ती में रहने वाली महिलाओं को माहवारी के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिये एक सार्वजनिक शौचालय में एक ‘‘पीरियड कक्ष’’ बनाया गया है।

नगर निगम के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि किसी सार्वजनिक शौचालय में अपनी तरह का यह पहला ऐसा कदम है । इस कक्ष में एक मूत्रालय, जेट स्प्रे, टॉयलेट रोल होल्डर, साबुन, पानी की सुविधा है और उसमें एक डस्टबिन भी रखा गया है ।

उन्होंने बताया कि इस बहुप्रतीक्षित सुविधा केंद्र का निर्माण ठाणे नगर निगम ने एक गैर सरकारी संगठन के साथ मिलकर किया है और इसे सोमवार को वागले एस्टेट के शांतिनगर इलाके में झुग्गी बस्ती में रहने वाली महिलाओं के लिए खेाल दिया गया।

इसकी बाहरी दीवारों पर रंगीन पेंट किया गया है और माहवारी के दौरान साफ सफाई का संदेश देने वाली तस्वीरें बनायी गयी हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ 45 हजार रुपये की लागत वाले इस सुविधा केंद्र का निर्माण शहर के सभी 120 सामुदायिक शौचालयों में किया जायेगा ।

उन्होंने कहा कि महिलाएं छोटे घरों में रहती हैं जहां नहाने के लिये अलग से व्यवस्था नहीं है और माहवारी के दौरान कई बार इन्हें सेनेटरी नैपकिन बदलने में कठिनाई होती है ।

अधिकारी ने बताया कि ऐसी महिलाओं के लिये यह सुविधा केंद्र एक वरदान साबित होगा तथा इससे स्वच्छता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां