लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संक्रमण के तीसरे उच्च स्तर की अवधि लंबी, जल्द हो सकता है कम: : जैन

By भाषा | Updated: November 11, 2020 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवम्बर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के प्रसार के तीसरे उच्च स्तर (पीक) की अवधि पूर्ववर्ती उच्च स्तर से लंबी है लेकिन यह कुछ दिनों में कम हो सकता है।

जैन ने संवाददाताओं से कहा कि राजधानी दिल्ली में 16 सितम्बर के आसपास जब कोविड-19 संक्रमण का दूसरा उच्च स्तर (पीक) आया था और जब एक दिन में 4000 से अधिक नये मामले सामने आ रहे थे, उस अवधि के दौरान होने वाली जांच की तुलना में दिल्ली सरकार ने प्रतिदिन आधार पर जांच की संख्या में करीब तीन गुना तक बढ़ोतरी की है।

मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार ने उच्चतम न्यायालय में एक विशेष अनुमति याचिका दायर की है। उन्होंने कहा कि यह याचिका तब दायर की गई जब दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली के कई निजी अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों के लिए 80 प्रतिशत आईसीयू बिस्तर आरक्षित रखने की अनुमति नहीं दी और शीर्ष अदालत ने सरकार को उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ का रुख करने को कहा है।

जैन ने कहा, ‘‘लगभग दो से तीन महीने पहले, हमने केंद्र को शहर में केंद्र संचालित अस्पतालों में लगभग 1,000 बिस्तर और 300 आईसीयू बिस्तर बढ़ाने के लिए पत्र लिखा था।’’

दिल्ली में मंगलवार को पहली बार कोविड-19 के 7,800 से अधिक नए मामले सामने आये जिससे राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.5 लाख से अधिक हो गई। साथ ही और 83 मरीजों की मृत्यु हो गई जो 16 जून के बाद से सबसे अधिक संख्या है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार त्योहारी मौसम और बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली में संक्रमित होने की दर 13.26 प्रतिशत है। साथ ही कोविड-19 के 7,830 नये मामले एक दिन पहले किये गए 59,035 जांच से सामने आये।

इससे पहले दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के एक दिन में 7,745 नये मामले सामने आये थे।

मंगलवार को 83 और मरीजों की मौत हो जाने से दिल्ली में मृतक संख्या बढ़कर 7,143 हो गई। 16 जून को, दिल्ली में संक्रमण से 93 मौतें हुई थीं।

जैन ने कहा कि संक्रमण का पिछला उच्च स्तर लगभग 5-6 दिनों तक चला था, तब एक दिन में लगभग 20,000 जांच की जाती थी जबकि अब की जाने वाली जांच की संख्या उससे तीन गुना है।

उन्होंने कहा कि संक्रमण का तीसरा उच्च स्तर की अवधि लंबी है, लेकिन यह ‘‘अगले कुछ दिनों में कम हो सकता है।’’

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से संबंधित मौतों को कम करने के प्रयास के तहत दिल्ली सरकार ने कोविड-19 जांच केंद्रों को निर्देश दिया है कि वे लोगों में अनिवार्य रूप से ऑक्सीजन स्तर की जांच करें। इसमें कहा गया है कि जिन व्यक्तियों में आक्सीजन का स्तर 94 प्रतिशत से नीचे पाया जाता है उन्हें अनिवार्य चिकित्सीय जांच करानी होगी।

जैन ने कहा, ‘‘हम काफी संख्या में आरटी-पीसीआर जांच भी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह