लाइव न्यूज़ :

रीट परीक्षा को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 11, 2021 14:39 IST

Open in App

जयपुर, 11 अक्टूबर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के कथित पेपर लीक मामले को लेकर सोमवार को राजधानी जयपुर सहित सभी जिलों में प्रदर्शन किया।

मोर्चा पेपर लीक मामले की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच व शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग कर रहा है।

राजधानी जयपुर में बाइस गोदाम सर्किल पर प्रदर्शन में मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बाद में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां भी वहां पहुंचे और धरने पर बैठे।

पूनियां ने इस अवसर पर कहा, ‘‘सीबीआई जांच की मांग है। जब तक जांच नहीं होगी तब तक आंदोलन चलेगा। भाजयुमो ने तय किया है कि साढ़े 25 लाख बेरोजगार युवाओं तक पहुंचेंगे, अलख जगाएंगे और बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे, आज इसकी शुरूआत है।‘‘

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में शिक्षा मंत्री दोषी हैं इसलिए सरकार को चाहिए कि शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करे और सीबीआई जांच करवाए। वहीं मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यह जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए, साथ ही परीक्षा निरस्त कर दोबार परीक्षा कराई जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां