लाइव न्यूज़ :

पहचान और सम्मान पाने का एकमात्र साधन ‘प्रदर्शन’ है : इन्फोसिस संस्थापक

By भाषा | Updated: July 16, 2021 19:08 IST

Open in App

गुवाहाटी, 16 जुलाई इन्फोसिस के संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति ने शुक्रवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी के स्नातक छात्रों से कहा कि पहचान और सम्मान पाने का एकमात्र साधन ‘प्रदर्शन’ है।

उन्होंने उम्मीद जतायी कि अब से 50 साल बाद देश में 70-75 साल के बुजुर्ग होंगे जिन्होंने अपने सपनों को हासिल किया होगा। मूर्ति ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आपको याद रखने वाला एकमात्र साधन प्रदर्शन है, प्रदर्शन से ही पहचान मिलती है और पहचान सम्मान की ओर ले जाती है। मुझे उम्मीद है कि अब से 50 साल बाद इस देश में 70-75 साल के लोग होंगे, जिन्होंने अपने आकांक्षी सपनों को हासिल किया होगा। मुझे विश्वास है कि वे एक विकसित भारत का निर्माण करेंगे, ऐसे भारत का जो गरीबी, बीमारी और कुपोषण की समस्याओं से पीछे नहीं छूटेगा।’’

मूर्ति ने कहा कि भारतीय जहां भी जाएंगे उन्हें अपनी उपलब्धियों के लिए सम्मान मिलेगा और दूसरे देशों के लोग भारत में आकर अध्ययन करना चाहेंगे। मूर्ति ने कहा, ‘‘मैं आपको बता दूं कि ऐसा परिवर्तन आसान काम नहीं होगा, इसे एक जिम्मेदारी के रूप में लें, तो आपके पास एक अवसर होगा।’’ मूर्ति ने आगे कहा कि यह तभी होगा जब भारत आकांक्षा, अनुशासन, अच्छे मूल्यों, कड़ी मेहनत के माध्यम से एक आर्थिक शक्ति बन जाएगा।

आईआईटी गुवाहाटी के 23वें दीक्षांत समारोह के दौरान शुक्रवार को कुल 1,338 छात्रों ने विभिन्न विषयों में डिग्री प्राप्त की। ऑनलाइन तरीके से समारोह का आयोजन किया गया। आईआईटी गुवाहाटी के निदेशक टी जी सीताराम ने कहा कि संस्थान ने अगले तीन वर्षों के भीतर दुनिया के शीर्ष संस्थानों और विश्वविद्यालयों के बीच अपनी जगह बनाने का लक्ष्य रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल