लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से ज्यादा: केसीआर

By भाषा | Updated: August 15, 2021 15:58 IST

Open in App

हैदराबाद, 15 अगस्त तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से अधिक होने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने रविवार को कहा कि राज्य में प्रति व्यक्ति औसत आय दोगुनी होकर 2.37 लाख रुपये प्रतिवर्ष हो गई है।

ऐतिहासिक गोलकुंडा किले पर यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राव ने कहा कि राज्य का सकल घरेलू उत्पाद जो 2013-14 में 4.51 लाख करोड़ रुपये से अधिक था, वह अब बढ़कर 2020-21 में 9.80 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसी तरह, वित्त वर्ष 2013-2014 में जब राज्य का गठन हुआ था तो राज्य में प्रति व्यक्ति आय 1,12,216 रुपये थी, जबकि अब तेलंगाना में प्रति व्यक्ति आय 2,37,632 पर पहुंच चुकी है। मौजूदा समय में, हमारे देश की प्रति व्यक्ति आय 1,28,829 रुपये है। यह ध्यान दिये जाने वाली बात है कि तेलंगाना में प्रति व्यक्ति आय देश की प्रति व्यक्ति आय से अधिक है।’’

सरकार की उपलब्धियां बताते हुए राव ने कहा कि तेलंगाना का जब गठन हुआ था, तो स्थापित बिजली क्षमता सिर्फ 7788 मेगावाट थी । तेलंगाना सरकार के अभूतपूर्व प्रयासों के कारण अब स्थापित बिजली क्षमता 16,425 मेगावाट हो गई है। इसी तरह राज्य में स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता 400 मेगावाट है।

राज्य की औद्योगिक नीति पर उन्होंने कहा कि तेलंगाना को 2.2 लाख करोड़ रुपये का निवेश मिला है, जिससे लाखों नौकरियां दी गईं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में स्वास्थ्य केंद्रों में 27,996 बिस्तर उपलब्ध हैं, जिनमें से 17,114 ऑक्सीजन सुविधा से युक्त बिस्तर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos