लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा- प्रति व्यक्ति कर्ज 27 हजार रुपये बढ़ा, हमें बजट में बताएं कि यह बोझ कैसे कम होगा

By भाषा | Updated: January 28, 2020 14:15 IST

कांग्रेस ने कहा कि पिछले साढ़े पांच साल में प्रति व्यक्ति कर्ज 27,200 रुपये बढ़ा। वर्ष 2014 में प्रति व्यक्ति कर्ज 41,200 रुपये था जो गत साढ़े पांच वर्षों में बढ़कर 68,400 रुपये हो गया है।

Open in App

कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार की ‘गलतियों और आर्थिक कुप्रबंधन’ के कारण पिछले साढ़े पांच साल में देश में प्रति व्यक्ति कर्ज में 27,200 रुपये की बढ़ोतरी हुई। पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट में यह बताना चाहिए कि देश के लोगों के ऊपर से कर्ज का बोझ कैसे कम होगा।वल्लभ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले साढ़े पांच साल में प्रति व्यक्ति कर्ज 27,200 रुपये बढ़ा। वर्ष 2014 में प्रति व्यक्ति कर्ज 41,200 रुपये था जो गत साढ़े पांच वर्षों में बढ़कर 68,400 रुपये हो गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक फीसदी भारतीय लोगों के पास 70 फीसदी भारतीय गरीबों से चार गुना संपत्ति है।’’उन्होंने दावा किया, ‘‘ सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष में 18 लाख करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य रखा है, लेकिन इसके छह लाख करोड़ रुपये पीछे रहने का अनुमान है।’’ वल्लभ ने सवाल किया कि ऐसी स्थिति में बड़े बड़े निवेश की बात कैसे होगी?उन्होंने कहा, ‘‘कर्ज बढ़ने से देश की रेटिंग घटती है। यही स्थिति रही तो भारत निवेश के लिहाज से आकर्षक नहीं रह पाएगा।’’ कांग्रेस नेता ने सवाल किया, ‘‘देश कर्ज का यह बोझ कैसे उठाएगा? भारत के लोग आपकी गलतियों और कुप्रबंधन का बोझ क्यों उठाएंगे?’’उन्होंने कहा, ‘‘वित्त मंत्री को बजट में इसका उल्लेख करना चाहिए कि सरकार कर्ज के इस बोझ को कम करने के लिए क्या करने वाली है।’’ 

टॅग्स :बजट २०२०-२१कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है