लाइव न्यूज़ :

लोकतंत्र में जनता की आवाज सुननी पड़ती है : गहलोत

By भाषा | Updated: October 26, 2021 13:57 IST

Open in App

जयपुर, 26 अक्टूबर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सुननी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता के प्रेम व विश्वास से वह तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं और वह इसे भूल नहीं सकते। गहलोत मंगलवार को विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में लसाड़िया (उदयपुर) में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे किसानों का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में जनता की आवाज सुननी पड़ती है। जो खेती करता है वह अन्नदाता होता है। उनकी भावनाओं की कद्र करना हमारा फर्ज बनता है। बातचीत से समस्या का हल निकलता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘धरियावद विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोग गांव गांव में घूमकर लोगों को गुमराह करते हैं। उनसे कोई पूछे कि आपके राज में महंगाई क्यों बढ़ती जा रही है। कोई जवाब है इनके पास? रोज पेट्रोल, डीजल व गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं। गैस सिलेंडर 300 रुपए का था आज 1000 रुपये का हो गया।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इन्होंने पहले कहा था कि हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देंगे। लेकिन अब तो उसकी बात करना ही भूल गए। जो भी वादे किए थे सात साल पहले, चाहे नरेंद्र मोदी जी ने किए हों, या भाजपा के लोगों ने, उनका कोई जिक्र नहीं होता।’’

गहलोत ने कहा कि राज्य की वल्लभनगर व धरियावद की दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है और यह चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे न तो सरकार बनने वाली है और गिरने वाली। अगर भाजपा जीतती है तो उसकी सीटों की संख्या 72 से एक बढ़ जाएगी पर अगर कांग्रेस की एक सीट बढ़ती है तो दो फायदे होंगे, एक तो आपके लिए अधिक से अधिक काम करने के हमारे सपने को मजबूती मिलेगी और आपका नुमाइंदा सरकार में होगा और आपकी पैरवी करेगा और आपकी मांगें पूरी करवाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरा फायदा पूरे राज्य को होगा। अगर हम दोनों सीटें जीतते हैं तो कर्मचारी, अधिकारी वर्ग में संदेश जाएगा कि राज्य की सरकार मजबूत है इसलिए जनता ने कांग्रेस के पक्ष में वोट दिया है। इसका मतलब है कि जनता का मन सरकार के पक्ष में है। अगर सरकार मजबूत होती है तो लोगों के काम अधिक होते हैं।’’

गहलोत ने कहा कि राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने ढाई साल में शानदार काम किए हैं, हमने कोई कमी नहीं रखी। मुख्यमंत्री ने पिछले साल अपनी सरकार पर आए संकट की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘सरकार को गिराने का माहौल भी भाजपा के लोगों ने बनाया, वह लंबी कहानी है। लेकिन आपके आशीर्वाद से तीसरी बार मुख्यमंत्री बना हूं। राज्य के लोगों ने मेरे प्रति जो प्रेम, विश्वास दिखाया है उसे मैं कैसे भूल सकता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए अगर मैं चौबीस घंटे भी काम करूं तब भी वह दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, आम जनता के लिए कम पड़ता है। मैं रात दिन एक कर काम कर रहा हूं ताकि राजस्थान का विकास हो, नौजवानों को नौकरी मिले। अभी हमने करीब एक लाख नौकरियां दी हैं और 25 हजार पदों को भरने पर काम चल रहा है।’’

मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए कहा, ‘‘एक मौका दीजिए कांग्रेस को, उसके बाद आप निश्चिंत रहें यहां विकास की गंगा बहेगी।’’ लसाड़िया में जनसभा से पहले गहलोत धरियावद (प्रतापगढ़) से पूर्व विधायक रहे दिवंगत गौतमलाल मीणा के निवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और पूर्व विधायक के परिजनों से मिले।

सभा के दौरान गहलोत ने कहा कि भाजपा के कुछ नेता उनके दिवंगत मीणा के घर जाने को भी राजनीति से जोड़ रहे हैं जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। गहलोत ने भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘अगर आपको गौतम मीणा के परिवार की इतनी ही चिंता थी तो उनके बेटे को टिकट दे देते। किसने मना किया था।’’

मुख्यमंत्री का झल्लारां (उदयपुर), मुंगाणा (प्रतापगढ़) व कुरावड़ (उदयपुर) में जनसभा को सम्बोधित करने का कार्यक्रम है। उल्लेखनीय है कि राज्य की वल्लभनगर (उदयपुर) व धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। मतदान 30 अक्टूबर को व मतगणना दो नवंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए