लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सरकार के सुशासन पर जनता की मोहर: गहलोत

By भाषा | Updated: November 2, 2021 21:22 IST

Open in App

जयपुर, 11 अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की दो विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत को राज्य सरकार के सुशासन पर जनता की मोहर बताया है।

राज्य की वल्लभनगर (उदयपुर) व धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हुए मतदान के परिणाम मंगलवार को आए और कांग्रेस ने दोनों ही सीटें जीत ली हैं।

गहलोत ने इस पर ट्वीट किया, 'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं राज्य सरकार के सुशासन पर जनता ने मोहर लगायी है।'

गहलोत ने वल्लभनगर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति शक्तावत तथा धरियावद से कांग्रेस के नगराज मीणा को विधानसभा उप चुनावों में जीत के लिये हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा,' दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी बधाई। कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद एवं समर्थन देकर जनता ने हमारी सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान की है, विकास की कड़ी से कड़ी जोड़ी है तथा एक बड़ा संदेश दिया है।'

इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि राजस्थान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सत्ताधारी पार्टी उपचुनावों में लगातार जीत रही है। 2018 विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में आठ विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं जिनमें से कांग्रेस छह पर विजयी रही है व परम्परागत तौर पर राजग की रही दो सीटों पर मामूली अंतर से हारी।

गहलोत के अनुसार पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में आठ विधानसभा उपचुनाव हुए थे जिनमें से महज दो (25%) ही भाजपा जीत सकी थी जबकि हमारी सरकार के अभी तक के कार्यकाल में हुए आठ चुनावों में से छह में कांग्रेस जीती है यानी कांग्रेस की सफलता दर 75% है।

यह विजय दिखाती है कि हमारी सरकार के सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता को पूरा विश्वास है। इसी प्रकार भविष्य में भी हम जनता का भरोसा बनाए रखने में कामयाब होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह