लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में मारे गए सहारनपुर के कारीगर के घर पहुंचे जन प्रतिनिधि

By भाषा | Updated: October 17, 2021 10:42 IST

Open in App

सहारनपुर, 17 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को हुए आतंकवादी हमले में मारे गए सहारनपुर के कारीगर सगीर अहमद के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधि उनके घर पहुंचे।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुलवामा जिले में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सगीर अहमद (56) को पुलवामा जिले में गोली मारी गई थी और बिहार के बांका जिले के रहने वाले अरविंद कुमार साह (30) को शनिवार शाम को श्रीनगर में ईदगाह के पास पार्क के बाहर गोली मारी गई थी।

क्षेत्रीय सांसद फजलुर रहमान, विधायक संजय गर्ग सहित कई दलों के नेता शनिवार को अहमद के सहारनपुर स्थित निवास पर पहुंचे। क्षेत्रीय पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि सहारनपुर के कुतुबशेर थाने के अन्तर्गत मोहल्ला सराय हिसामुद्दीन निवासी सगीर अहमद दो वर्ष से जम्मू-कश्मीर की एक फर्म में कारीगर के रूप में काम करते थे।

बदर ने बताया कि सगीर अहमद की पत्नी की मृत्यु पहले ही हो चुकी है और उनके परिवार में तीन बेटियां तथा तीन बेटे हैं। उन्होंने बताया कि अहमद का शव लाने के लिए उनके परिजन पुलवामा के लिये रवाना हो गये हैं। पार्षद ने बताया कि अहमद को यहीं सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल