लाइव न्यूज़ :

सपा की सरकार बनने पर ही जनता का दुख-दर्द दूर होगा : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: August 6, 2021 18:08 IST

Open in App

लखनऊ, छह अगस्त समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि जब से भाजपा सत्ता में आई तब से जनता को महंगाई और अपराध के दर्द से रोज गुजरना पड़ रहा है, लेकिन सपा की सरकार बनने पर जनता का दुख दर्द दूर होगा।

शुक्रवार को सपा मुख्‍यालय से जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा, ''भाजपा सरकार जबसे सत्ता में आई है, तबसे राजनीति में घोर गिरावट नज़र आई है, उत्तर प्रदेश में वैचारिक प्रदूषण भी खूब बढ़ा है, जनता के कष्टों का निवारण तो हुआ नहीं उल्टे उसको मंहगाई और अपराध के दर्द से रोज ही गुजरना पड़ रहा है, समाजवादी सरकार बनने पर ही जनता के दुःख दर्द दूर हो सकेंगे।''

यादव ने आरोप लगाया, ''भाजपा राज में जनसामान्य की कहीं सुनवाई नहीं है, सत्ता के संरक्षण में अपराध, लूट और अपहरण की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं, मुख्यमंत्री जी का जीरो टॉलरेंस का दावा बस दावा ही बनकर रह गया है और लगता ही नहीं है कि भाजपा सरकार का सच्चाई से भी कोई रिश्ता है।''

उन्‍होंने कहा,'' जनता जिस पीड़ा से गुजर रही है उसकी तनिक भी अनुभूति न होना भाजपा सरकार और इसके नेतृत्व की संवेदनशून्यता का परिचायक है।'' यादव ने कहा, ''जगह-जगह मुफ्त राशन बांटने के लिए मोदी जी को धन्यवाद देने वाले मुख्यमंत्री को यह नहीं दिखाई देता है कि जनता को राशन मिलने में कितनी कठिनाई हो रही है। कोटेदार घटतौली के सहारे गरीबों का राशन लूट रहे हैं। लाभार्थियों को कम राशन देने पर आपत्ति की गई तो उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।''

सपा प्रमुख ने कहा,'' गरीबों के राशन के साथ भाजपा राज में घरेलू अर्थव्यवस्था भी चौपट हो गई है, महिलाओं का घर चलाना दुश्वार हो गया है, सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं और रसोई गैस के दामों में तेजी से वृद्धि होने से मध्यम आय वर्ग के लोगों की भी कमर टूट गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता